फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जयंत की जनसभा में पहुंचेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
बुढ़ाना में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रालोद सुप्रीमो की जनसभा में पहुंचने की शपथ ली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जयंत की जनसभा में पहुंचेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव फुगाना में गांव के उत्तरी शिव मंदिर में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत में सर्वसम्मति से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जनसभा में जाने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को गांव फुगाना के शिव मंदिर में ग्रामीणों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व गरीबों का शोषण कर रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा जनसभा में जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह, चौ. मुकेश मलिक, पूर्व प्रधान मोनू मलिक व मनोज मलिक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता थांबेदार चौ. वीरसैन मलिक व संचालन मुकेश मलिक ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में बुढ़ाना ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व ब्लॉक ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलवाते हुए कहा कि आशीर्वाद पथ जनसभा में ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अधिक के अधिक पहुंचेंगे। मौके पर पूर्व प्रधान सतपाल सहरावत, बालकिशोर त्यागी, संयम, नियम, सदस्य जिला पंचायत मोमीन, अभिषेक पंवार, अनुराग बावरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें