फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल नष्ट करने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल नष्ट करने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

मोरना। ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी उदयवीर पुत्र हरिया को कई वर्ष पूर्व ग्राम समाज की भूमि में खसरा नंबर 275 में शासन प्रशासन की ओर से पट्टा आवंटित किया गया था। उस वक्त तत्कालीन एसडीएम ने पट्टे की भूमि पर उदयवीर को कब्जा भी दिलवा दिया था। शनिवार को गांव के ही रहने वाले कई आरोपियों ने ट्रैक्टर से पट्टे की भूमि में उदयवीर की खड़ी गेहूं की फसल को खुर्दबुर्द कर दिया, जिसको लेकर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्घ नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें