फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार - ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने का कार्य रुकवाया

Wed, 14 Feb 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव खिंदडिया में पानी की टंकी के विरोध में जल निगम के जेई को बंधक बनाकर बैठाया
विज्ञापन
- गांव खिंदड़िया में धरना देकर कई घंटे अधिकारियों को बीच में बैठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। गांव खिंदड़िया में निर्माणाधीन पानी की टंकी से सप्लाई के लिए गांव के बीच से होकर दूसरे गांव के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जल निगम के जेई व जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर को कई घंटे तक धरना स्थल पर बैठाया। पड़ोसी गांव में दूसरी टंकी बनवाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।

सरकारी योजना के तहत सभी गांवों में स्वच्छ जल के लिए पानी की टंकियां बनाई जा रही है। गांव खिंदड़िया में भी पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। उससे पास के गांव कासमपुर में भी पानी की सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि कासमपुर पानी जाने के लिए गांव खिंदड़िया के बीच से पाइप लाइन निकाली जा रही है। जबकि गांव से बाहर भी कच्चा रास्ता है। उस रास्ते से पाइप लाइन जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग को लेकर सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे जल निगम के जेई नरेश कुमार व जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पांडेय को कार्यकर्ताओं ने बीच में बैठा लिया और कई घंटे तक अपने बीच में बैठाए रखा। उन्होंने अधिकारियों से बात कर गांव कासमपुर में अलग से टंकी बनाने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान विपिन त्यागी मंडल महासचिव, राजपाल सिंह, बाबूराम, अंकित जावला, धीरज त्यागी, जयद्रथ, विरेंद्र सिंह, सतीश, श्रवण, मोला, अंग्रेज, बबलू, मनोज कुमार, सर्विस कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें