फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कीचड़ में खड़े होकर तिगरी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गांव तिगरी के लोग। स्रोत-स्वयं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जर्जर हालत में पहुंच चुके मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए गांव तिगरी के लोगों ने कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया। सड़क पीडब्लूडी के अंतर्गत आती है, जिससे करीब आठ गांव के लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

सड़क खराब होने के कारण मार्ग पर पड़ने वाले तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी वहां से गुजरने में दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्लूडी अधिकारियों एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि इस मुख्य मार्ग का निर्माण कराने में किसी प्रकार की रुचि नहीं ले रहे। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के पास समस्या निराकरण को जाते हैं। तब तरह-तरह के बहाने बनाकर लौटा दिया जाता है। यदि जल्द ही मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं कराया जाता, तब ग्रामीण स्वयं श्रमदान करते हुए निर्माण कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण सैनी एडवोकेट, राजकुमार पाल, बबलू, भोपाल सैनी, राजबल सैनी, मोहनलाल सैनी, शिव कुमार सैनी, मनोज धीमान, हिमांशु धीमान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें