फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डीएम से मिले भैसी खेड़ा के ग्रामीण, पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- संपूर्ण समाधान दिवस में जल निकासी की समस्या लेकर पहुंचे थे ग्रामीण
विज्ञापन

- डीएम ने दिया आश्वासन, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की टीम बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। पानी निकासी न होने से नाराज भैसी खेड़ा के ग्रामीणों ने गांव छोड़ने की चेेतावनी दी। डीएम ने समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की टीम बनाई है।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शिकायतें सुनीं। 28 शिकायतें आई, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, बिजली, थाने से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। गांव भैसी के खेड़ा बस्ती निवासी उस्मान चैधरी, विशाल अहलावत, अमित अहलावत, इसलाम, मुस्तकीम, आस मोहम्मद, अली मोहम्मद, गुलशेर, सलमान, अमजद, शाहिद, आफताब, टीटू, महेंद्र, शाहनवाज, हरबीर, साहिब, अमजद, नौशाद, मोहर्रम, हाजी सरवर, दिलशाद ने बताया कि एक साल से घरों के पानी की निकासी नहीं हो रही है। पहले यह पानी एक किसान के खेत में जा रहा था, लेकिन उसने दीवार कर ली है। कई बार एसडीएम, बीडीओ गांव में आ चुके है, लेकिन जलनिकासी का समाधान नहीं हो पाया है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नाली को लेकर मामला है। तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की टीम बनाई गई है। जो भी मामला है, उसका निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी संजीव सुमन, सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, एसडीएम जीत सिंह राय, एसडीएम न्यायायिक सुबोध कुमार, तहसीलदार आरती यादव, सीओ डॉ रवि शंकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ ए के सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वृद्ध ने दी आत्मदाह की चेतावनी
व्हील चेयर पर पहुंचे अंबरपुर गांव निवासी दिव्यांग बुजुर्ग विरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बाग है, जिसकी दीवार करा दी थी। मगर, दीवार भी गिरा दी गई। बाग में पानी भरने के कारण फसल खराब हो रही है, रोजी रोटी का संकट बन रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वृद्ध ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें