यूपी बोर्ड परीक्षा
16 फरवरी को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का पहला पेपर होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए गए। छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश पत्र वितरित किए गए। 16 फरवरी को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का पहला पेपर होगा। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। अधिकांश विद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरित भी कर दिए गए है। परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएगी। जल्द ही जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी नियुक्त किए गए सभी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करेंगे।
बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 75 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की ड्यूटी की सूची भी तैयार की जा रही है। 16 फरवरी से चार मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं होंगी। लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।