फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोनी हरजीपुर जंगल में तेंदुए की दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से ग्रामीण दहशत में हैं। भाकियू नेता विकास शर्मा की सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ रात गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव के जंगल में पिछले तीन दिनों से जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले भमेला के जंगल में देखा जा रहा है। जिपंस प्रतिनिधि एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ने रोनी, मंगनपुर, बिरालसी, हरनाकी, भमेला आदि के लोग झुंड बनाकर खेतों में जाए। दरअसल, तेंदुआ अकेले में हमला नहीं कर पाए। कई ग्रामीणों ने तेंदुए की दस्तक से दहशत में है। युवक राजू ने बताया कि बिरालसी से रोनी हरजीपुर आते वक्त रास्ते के सुनसान जंगल में उसकी बाइक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। हालांकि गनीमत रही कि उसने हमला नहीं किया और बाइक की रोशनी में सड़क पार कर चला गया।
ग्रामीणों ने बताया दो दिन से गांव में खतरनाक तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। यशपाल, रिक्शा चालक पवन का कहना है दो दिन पहले उन्हें रास्ते में तेंदुआ दिखा था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सटे अन्य गांवों के किसान एवं पशुपालक सचेत होकर जंगलों में जाएं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। वन विभाग से जंगल में कांबिंग कर पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें