फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवकों को पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने युवकों को पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। मेरठ जनपद के सरधना थाने के गांव खिरवा निवासी सोनू व फरीद क्षेत्र के गांव की एक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे थे। सोमवार शाम गांव वालों ने उन्हें देख लिया। ग्रामीणों ने गांव की युवती सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया। घटना की सूचना गांव वालों ने युवती के परिजनों व पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। युवती के चाचा ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती को भगाकर ले जाने के आरोपी दोनों युवकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें