गांव छछरौली में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते प्रधान व ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। गांव छछरौली के गणमान्य लोगों ने प्रेमी युगल की विधि-विधान से शादी कराकर आशीर्वाद दिया। मोरना ब्लाक के गांव छछरौली प्रधान अनुज पहलवान ने बताया कि फुगाना थाने के गांव खेड़ी सुडियान निवासी मनोज पुत्र राजपाल और भोपा थाने के गांव शुक्रतारी निवासी शालू पुत्री विनेश की शादी परिजनों की सहमति के बीच गांव स्थित श्री रविदास मंदिर परिसर में संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर के पुजारी महावीर ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधि-विधान पूर्वक प्रेमी युगल के फेरे कराए। इस मौके पर शुक्रतारी के पूर्व प्रधान विनोद पाल, कृष्णपाल, श्यामलाल, नरेंद्र भाई जी, राज सिंह, सतीश चौधरी, बाबा कंवर पाल, सोहनलाल, कामेश्वर आदि गणमान्य ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया।