फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड नहीं बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भीषण गर्मी में बसों की ल़ोग प्रतीक्षा करते हैं। लेकिन पालिका की ओर से बस स्टॉपेज पर न तो टीन शेड की व्यवस्था की गई है और न ही पेयजल की।
विज्ञापन

नगर में जीटी रोड पर दिल्ली, मेरठ से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने तथा आने के लिए नगर के बीच से बसें निकलती है। हालांकि लम्बे रूट की कुछ बसें बाईपास से निकल जाती है। नगर में रोडवेज बस स्टैंड पर ज्यादा बसें नहीं रुकती। मोहन गुप्ता का कहना है कि बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा, घंटाघर पर बसें रुकती हैं। पिछले कई दशकों से नगर में यह तीन बस स्टॉपेज मेन माने जाते हैं। अन्य शहरों में ऐसे स्टॉपेज पर नगरपालिका द्वारा यात्रियों के लिए टीन शेड लगाए जाते हैं। नगर में इस प्रकार की पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं की गई है। सुशील आर्य का कहना है कि जानसठ तिराहे समेत बुढ़ाना तिराहे पर इंडियन मार्का का नल यात्रियों के लिए लगाया गया है, लेकिन उसमें पानी ही नहीं आता। पालिका या अन्य सामाजिक संगठन की ओर से कोई प्याऊ की भी व्यवस्था नहीं की गई है। फैसल अली का कहना है कि बस स्टॉप पर कोई टीन शेड नहीं लगाए गए हैं। बीमार यात्री भी चिलचिलाती धूप में चक्कर खाकर गिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में पेयजल भी नहीं मिलता। जानसठ तिराहे, बुढाना तिराहे से रोडवेज बसों के साथ-साथ डग्गामार वाहन भी चलते है। इन प्वाइंट पर टीन शेड की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें