फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बदहाली के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग बदहाली के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

खतौली। गांव शेखपुरा व जसौला मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मार्ग पर चलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग को लेकर शुगर मिल का गेट बंद कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर मिल गेट पर हंगामा प्रदर्शन किया। घंटों चले हंगामे के बाद मिल अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मिल गेट को खोला।
विज्ञापन

शासन व प्रशासन की उदासीनता के चलते पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त गांव शेखपुरा व जसौला के मार्ग का आज तक निर्माण नहीं हो सका है। यह मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है। इस मार्ग पर कीचड़ होने से ग्रामीणों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इधर उधर से होकर किसी तरह अपने घरों को पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इस मार्ग का निर्माण कराने के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा चुके हैं। इसके बावूजद आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। पिछले दो दिनों से बारिश होने पर इस मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो चुका है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीण एकत्र होकर रेलवे स्टेशन के सामने शुगर मिल गेट पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल गेट को बंद कर दिया। गेट बंद करने के बाद ग्रामीणों ने गेट के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक इस मार्ग का निर्माण हो, तब तक शुगर मिल अपनी ओर से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए, जिससे इस मार्ग पर ग्रामीण निकल सके। इस संबंध में मिल अधिकारियों की ग्रामीणों की वार्ता भी हुई। मिल अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। मिल अधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने मिल गेट का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें