फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांगेराम की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांगेराम की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में मौका-ए वारदात को देखकर ग्रामीण व परिजनों ने ससुरालवालों पर ही मांगेराम की हत्या करके शव को लटकाने की आशंका जताई है। मृतक के जमीन पर टिके पैर और दूसरी दिशा में पड़ी चप्पल इस बात का साक्षी है कि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है, जबकि पुलिस का दावा है कि मांगेराम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस का आत्महत्या कहने का कथन ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है।
कवाल गांव के मोहल्ला कोटला निवासी मांगेराम के माता-पिता की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी चार बहनें सोनी, गुड़िया, मोनी और मांगी हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। चारों बहनों में मांगेराम सैनी इकलौता भाई था। मांगेराम की शादी दस वर्ष पूर्व थाना बघरा के गांव मुरादपुरा निवासी बिंटी से हुई थी। मांगेराम के एक बेटी व दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री कनिका करीब सात साल की है, पांच साल का पुत्र कन्कू व डेढ़ साल का पुत्र रुद्र है। मांगेराम सैनी के हिस्से में कुछ खेती की जमीन भी है, वह खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करने भी चला जाता था। मांगेराम सैनी शुक्रवार की रात नौ बजे से लापता था। शनिवार की सुबह गांव निवासी रूपचंद के बंद घेर में टीन शेड में मांगेराम का शव ग्रामीणों ने लटका देखा। मौके-ए वारदात पर मृतक मांगेराम सैनी के पैर जमीन से लगे हुए थे। पीछे शव से लगा हुआ रेहड़ा खड़ा हुआ था। रेहड़े के पीछे दूसरी दिशा में मृतक की चप्पल रखी हुई थी। चप्पलों को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। क्योंकि अगर मांगेराम चप्पल निकाल करके रेहड़े पर चढ़कर फांसी लगाता, तो चप्पल का रुख दूसरी तरफ होता। मौके-ए वारदात को देखकर हर शख्स की मन में एक ही सवाल बार बार कौंध रहा था कि मांगेराम की ससुरालवालों ने हत्या करके शव को लटकाया है। उधर, पुलिस का दावा है कि मांगेराम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या ही की है। पुलिस हत्या व आत्महत्या को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने बताया रात में मामा आए थे
मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि मांगेराम सैनी की सात साल की बड़ी बेटी कनिका बता रही है कि शुक्रवार की रात को उसका मामा व दो अन्य लोग घर पर आए थे। मामा के आने के बाद से उनका पापा घर से चले गए थे। परिवार के लोगों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से ससुरालवाले मांगेराम के घर पर चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें