फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पिटाई से ग्रामीण की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। उधार के पैसों को लेकर होटल मालिक ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने होटल मालिक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बागपत जनपद के गांव रमाला निवासी अमर सैन कटारिया की पत्नी प्रमिला मंगलवार को बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति ने गांव बिटावदा निवासी त्रिदेव होटल के मालिक संजीव सहरावत से दो लाख रुपये उधार लिए थे। जिनमें से 20 हजार नकद व 70 हजार रुपये के जेवरात संजीव को दे दिए थे। एक लाख 10 हजार रुपये शेष रह गए थे। आरोप है कि तीन सितंबर की रात को संजीव सहरावत ने उसके पति अमर सैन कटारिया को फोन करके अपने होटल पर बुलाया। उसके पति के साथ गांव का शोकेंद्र भी गया था।
संजीव ने उसके पति को प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। घायल हालत में शोकेंद्र उसके पति को अस्पताल ले गया, वहां डाॅक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शोकेंद्र शव को लेकर रमाला पहुंचा वहां सूचना देने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने होटल मालिक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें