फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने एक-एक महीने का मानदेय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ब्लॉक के सभी 60 ग्राम प्रधानों ने अपना एक-एक माह का मानदेय व कुछ ग्राम प्रधानों ने उससे अधिक धनराशि उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड मे जमा कराई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 2 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि राहत कोष में जमा करवाई गई। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि ब्लॉक के 60 ग्राम प्रधानों ने अपना एक-एक माह का मानदेय प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। कुछ ग्राम प्रधानों ने अलग से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए धन इकठ्ठा करके दिया। उन्होने बताया कि सोमवार को 2 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कोविड केयर फंड में जमा करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें