फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दो गुटों में बंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दो गुटों में बंटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद को लेकर ग्राम प्रधान दो गुटों में बंट गए हैं। दोनों गुटों द्वारा अपने अलग-अलग ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास क्षेत्र पुरकाजी में कुल 43 ग्राम प्रधान हैं। जिनमें से एक ग्राम प्रधान पद बरला पर अभी चुनाव होना बाकी है। दो दिन पूर्व हाईवे के एक होटल पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान बसेड़ा पवन देशवाल को प्रधान संगठन का पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया था। जिसका कुछ ग्राम प्रधान विरोध कर बैठक से चले गए थे, जिसके विरोध में मंगलवार को खंड विकास कार्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधानों की एक बैठक हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुनने में हम लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया, जिसका हम विरोध करते हैं। इसके उपरांत बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों की सहमति से प्रधान के पति मांडला सुनील गुर्जर को प्रधान संगठन का संरक्षक व ग्राम प्रधान ताजपुर शक्ति मोहन को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जुल्फिकार व मुफीद आलम को और महासचिव अब्दुल्ला को बनाया गया। सचिव पद पर विकास कुमार , प्रमोद गुर्जर, प्रवीण गुर्जर व गोपाल और रामकुमार को व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बाल्मीकि को बनाया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, ग्राम प्रधान सचिन गुर्जर, बबलू , प्रमोद गुर्जर, मुस्तफा, राजकुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी ने व संचालन सतीश गुर्जर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें