एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के कारण गांव में सभी असामाजिक तत्वों पर निगाहें रखने उन्हें एक अभियान चलाकर मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले त्योहारों के चलते सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान जानसठ इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी, मीरापुर संतोष त्यागी, सिखेड़ा, ककरौली व भोपा के थाना प्रभारी मौजूद रहे।