रिपब्लिक क्रिकेट कप में विद्यादीप मवाना बना चैंपियन
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रिपब्लिक क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में विद्यादीप टीम मवाना ने ज्ञानस्थली की टीम को 51 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पांच विकेट लेने वाले सोंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, रिपब्लिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा के कोच अतहर अली ने किया। स्कूल डायरेक्टर बीपी सिंह, प्रधानाचार्य दीपक धीमान, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, राहुल शर्मा, डॉ नजमुल हसन, आस मोहम्मद कैफ, गौरव त्यागी और वासु कौशिक आदि मौजूद रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पुरकाजी। हेल्पी फाउंडेशन द्वारा बृहस्पतिवार को मियां नबी हसन की याद में कार्यक्रम आयोजित कर कस्बे के मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मियां सुहेल ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 92 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही पिछले दिनों टूर्नामेंट जीतने वाली पुरकाजी क्रिकेट टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह समेत थाने के सभी 57 पुलिसकर्मियों को भी कोरोना काल में अनवरत ड्यूटी करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर मोहम्मद जैद, पूर्व गृहमंत्री सईदुज्जमां, सलीम गौर, डॉ. नैय्यर काजमी, इंजीनियर सुहेल सिद्दीकी और डॉ इफ्तिखार सागर आदि मौजूद रहे।
मीरापुर में ज्ञानस्थली स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR