फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शादी में तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल

Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने युवकों को वीडियो के आधार पर चिह्नित करना शुरू कर दिया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में तमंचा हाथ में लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जानकारी मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने युवकों को वीडियो के आधार पर चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवक डांस कर रहे हैं। एक युवक दूसरे युवक के कंधे पर बैठा है और हाथ में तमंचा भी लिए हुए है जो तमंचा लहरा भी रहा है। उसके चारों और उसके साथी डांस कर रहे हैं। एक मकान में एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है। तमंचा लहराने वाला युवक बेखौफ तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा है। 18 सेकेंड की यह वीडियो शादी समारोह की है। बताया जा रहा है कि वीडियो नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा में किसी शादी समारोह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसका संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। सीओ मंडी रूपाली राव का कहना है कि वीडियो के बारे में जांच शुरू करा दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि चार दिन पहले भी शादी समारोह में दूल्हे व दुल्हन का हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें