फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - स्कूटी में साइड लगने पर चालक को पीटा, कार का शीशा तोड़ा

Thu, 01 Feb 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाम के समय नगर की रुड़की रोड पर कार की स्कूटी में साइड लग गई जिस कारण स्कूटी सवार युवती नीचे गिर गई। यह देखकर कुछ युवकों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए। कुछ दुकानदारों ने बीच बचाव करा कर कार चालक को उसकी मंजिल के लिए रवाना किया।
शिव चौक की तरफ से एक कार रुड़की रोड पर अस्पताल तिराहा की तरफ जा रही थी। बताया गया कि कार जैसे ही नावल्टी सिनेमा के सामने पहुंची तभी भीड़ होने के कारण कार की साइड एक स्कूटी में लग गई और तब स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिर गई। यह देखकर आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने स्कूटी को खड़ा करने के साथ ही कार चालक को घेर लिया। कार में युवक के साथ एक महिला का होना भी बताया जा रहा है। युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट कर शीशा तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। कई मिनट हंगामा होने पर पास में ही मौजूद कुछ दुकानदारों ने पहुंच कर मामला संभाला और कार सवार युवक व महिला को उनकी मंजिल के लिए रवाना कराया। कुछ देर बाद सीओ सिटी व्योम बिंदल व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पीड़ित जा चुके थे। सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें