फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सोशल साइटों पर हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार मोहित - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हथियार लहराने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और मस्कट बरामद किए हैं। पुलिस ने दो हथियारों का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया सोशल साइट्स पर एक युवक का तमंचे और मस्कट के साथ प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी ने फेसबुक पर भी वीडियो शेयर की। उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। बिरालसी चौकी प्रभारी ने बुड्ढाखेड़ा में दबिश देकर आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक मस्कट और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है। इस मामले में एक फोटो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी युवक के साथ एक अन्य युवक भी हथियारों का प्रदर्शन करते देखा गया था। पुलिस दूसरे युवक की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें