फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनी बाग के बाहर बनेगा वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने किया निरीक्षण, जल्द होगा दुकानों का आवंटन
विज्ञापन


मुजफ्फ़रनगर। शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कंपनी गार्डन के बाहर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसे चाट बाजार का नाम भी दिया जाएगा। तैयारी को लेकर एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में अफसरों ने निरीक्षण किया।
शहरी क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कम्पनी गार्डन के बाहर वैडिंग जोन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसे लेकर विकास प्राधिकरण पहले ही पटरी का निर्माण कर चुका है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का गहनता के साथ देखा।
विज्ञापन

एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति एवं नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार कुशवाहा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्किग एवं रेहडी, खोमचों वालों को उपर्युक्त स्थान निर्धारित करने को पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पालिका कर्मचारियों को रुप-रेखा बनाने के लिए कहा। निरीक्षण के पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार एवं पालिका तथा विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

छह अप्रैल से मनाया जाएगा हनुमत जयंती महोत्सव








मोरना। शुकतीर्थ के हनुमानद्धाम में महामण्डलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गोलोकवासी चक्र महाराज की प्रेरणा से हनुमत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन








जिसमें एक से छह अप्रैल तक राम भक्त हनुमान कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। 30 मार्च को रामनवमी महोत्सव, दो अप्रैल को शुकतीर्थ परिक्रमा व सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीन को सुन्दरकांड महायज्ञ, चार को नेत्र चिकित्सा कैंप, पांच को संत सम्मेलन, छह अप्रैल को हनुमान की विशाल प्रतिमा का चरणाभिषेक होगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही हैं। हनुमान की विशाल प्रतिमा पर सिंदूर का चोला चढ़ाया जा रहा हैं।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें