फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना-लक्सर मार्ग पर फंसे वाहन, गिरे राहगीर

विज्ञापन
मोरना लक्सर मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। टूटे मार्ग पर जलभराव के कारण मोरना लक्सर मार्ग ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। जिससे गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राचीन तीर्थस्थल शुकतीर्थ को हरिद्वार से जोड़ने वाले मोरना लक्सर मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। कई स्थानों पर हो रहे गड्ढों के कारण मार्ग दिन प्रतिदिन टूट रहा है। भोकरहेड़ी में मार्ग पर हो रहे गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। बारिश के दौरान अनेक वाहन जलभराव में फंस गए तथा जानसठ से लक्सर जा रहे बाइक सवार दंपती भी फिसल कर गिर गए, जिससे डेढ़ वर्षीय बालक भी पानी में गिर गया। टेंपो चालक ने बच्चे को सकुशल पानी से बाहर निकाला। वहीं, शुकतीर्थ से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी जलभराव में फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर द्वारा बाहर निकाला। क्षेत्रवासियों ने मार्ग को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें