फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत से लगा जाम

विज्ञापन
हाईवे के रामपुर कट पर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को क्रेनों से हटवाती पुलिस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली-दून हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत से लगा जाम
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून हाईवे पर रामपुर कट के निकट ट्रक और रोड़ी से लदे ट्रै्क्टर ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन बीच सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्जन करना पड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर रामपुर कट के निकट मंगलवार सुबह करीब नौ बजे डस्ट लदा एक ट्रक मेरठ की ओर से लक्सर जा रहा था। रामपुर कट के निकट रोड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में ट्रक चालक बिहार प्रांत के जनपद बेतिया के गांव गनौली निवासी रामप्रवेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर पलटे दोनों वाहनों के चलते दिल्ली-दून हाईवे पर जाम लग गया, जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे से वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकालना शुरू किया। इसके बाद तीन जेसीबी लगाकर सड़क से दोनों वाहनों के साथ ही डस्ट-रोड़ी को भी हटवाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। इसके बाद ही दिल्ली-दून हाईवे पर यातायात सुचारुहो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें