फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून जा रही वंदे भारत के अचानक लगे ब्रेक, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।शुक्रवार शाम के समय आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन के अचानक ब्रेक लग गए। जिस कारण यात्री परेशान रहे। आधा घंटे बाद ब्रेक सही होने पर ट्रेन अपनी मंजिल के लिए रवाना हुई।
वंदे भारत ट्रेन रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को 7 बजकर 24 मिनट पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दो मिनट बाद ही देहरादून के लिए रवाना हो गई। लेकिन एक मिनट बाद ही 7 बजकर 27 मिनट पर जब यह ट्रेन नगर क्षेत्र में ही सरवट फाटक के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन के ब्रेक लग गए और ट्रेन वहां पर खड़ी हो गई। जिससे यात्री परेशान हो उठे। ट्रेन के चालक ने यह सूचना रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम को दी तब रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देकर आरपीएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दहशत में रहे यात्री
चलती हुई ट्रेन अचानक स्टेशन से कुछ ही दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। आरपीएफ टीम ने पहुंच कर ट्रेन के चारों तरफ घेरा डाल लिया। ट्रेन खड़ी होने व आरपीएफ टीम को ट्रेन के चारों तरफ खड़ी देखकर यात्री दहशत में आ गए और खिड़की के शीशों से बाहर की तरफ देखने लगे थे।
विज्ञापन

दिल्ली में बैठे इंजीनियर की सलाह पर ब्रेक हुए सही
रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन में आकस्मिक ब्रेक लग गए थे । इससे कोई नुकसान नहीं हुआ हैं लेकिन ट्रेन को आधा घंटे तक खड़ा रहने पड़ा। इस बारे में उन्होंने दिल्ली कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, तब वहां से इंजीनियर ने ट्रेन चालक से बातचीत कर जानकारी ली और ब्रेक सही करना बताया। इसके बाद ब्रेक सही हुए और ट्रेन अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें