फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वैश्य समाज ने की उपचुनाव में टिकट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। समाजसेवी रेशु गोयल के आवास पर पूर्व प्रधान राजेंद्र गोयल की अध्यक्षता और बार संघ सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट के संचालन में बैठक में वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि मीरापुर सीट पर वैश्य समाज को टिकट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ब्रिजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण वोटर वैश्य समाज है, इस कारण भी उपचुनाव में समाज के प्रत्याशी को टिकट दिया जाना उचित है। पूर्व प्रधान गांव चुडि़याला आलोक गोयल ने और गांव संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के प्रबंधक नरेंद्र गर्ग ने भी कहा कि मीरापुर विधानसभा में इस बार वैश्य समाज का प्रत्याशी भाजपा को उतारना चाहिए। सभासद विकास गुप्ता ने समाज की एकता बढ़ाने पर बल दिया और वैभव कंसल ने भी प्रदेश की राजनीति में अपने समाज के लोगों को बढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, रोहित गोयल, राहुल कंसल, शशिकांत राजवंशी, वीरेंद्र गोयल, अंकुर संगल, नरेश गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, अखिलेश रस्तोगी, अनिल संगल, गौरव सिंघल, अंकुर राजवंशी, अखिल रस्तोगी, नवीन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
सीओ कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी

जानसठ । भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक बैठक कस्बे में स्थित डाक बंगले पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द ही जानसठ में जानसठ सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष तबरेज आलम, जानसठ नगर अध्यक्ष मेहरबान, जिला सचिव सिरजू काशिफ, नितिन, इश्तियाक, सानू , सोनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें