15 केंद्रों पर 2222 किशोरों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया। जिले के 15 केंद्रों पर 2222 किशोरों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय, जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेमपुरी, नवाब अजमत गर्ल्स इंटर कॉलेज, भागवंती गल्र्स इंटर कॉलेज, ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, सीएचसी मखियाली, पीएचसी मोरना, सीएचसी जानसठ, बुढ़ाना, शाहपुर, चरथावल, खतौली, पीएचसी बघरा और पुरकाजी केंद्रों पर किशोरों का टीकाकरण किया गया। 15 से 18 साल की उम्र के 2222 किशोरों को इन केंद्रों पर टीका लगाया गया। शिक्षण संस्थाओं में मौके पर ही पंजीकरण कर टीके लगाए गए। सीएमओ ने कई संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
20290 लोगों को कोरोना का टीका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 20290 लोगों का कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5802 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 12266 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
पुरकाजी पीएचसी पर वैक्सीन लगवाते बच्चे- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ करते डीआईओएस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में आधार कार्ड लिए छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज पटेलनगर में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ करते डीआईओएस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज प्रेमपुरी में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में टीका लगवाती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नवाब अजमत अली गर्ल्स कालेज में किशोरों को टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी व मौँजूद सीएमओ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नई मंडी के भागवंती सरस्वती इंटर कालेज में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ करते विधायक उटवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना में सीएचसी पर पहला टीका लगवाते किशोर कार्तिक उपवन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR