पुष्कर धामी, सीएम उत्तराखंड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्पहीन संकल्प को मूल मंत्र मानते हुए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिन्होंने बलिदान दिया, मां की ममता छोड़ी और बहन की राखी त्याग दी। ऐसे आंदोलनकारियो को राज्य सरकार ने 10 प्रतिशन क्षेतिज आरक्षण दिया। सक्रिय आंदोलनकारियों को पेंशन भी दी जा रही है।
पुष्कर धामी, सीएम उत्तराखंड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राज्य के मूल स्वरूप को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए जनसंखाक्यि संतुलन को बनाए रखना होगा। मुख्यमंत्री ने स्मारक के लिए एक बीघा भूमि दान करने वाले पंडित महावीर शर्मा का स्मारक का शिलान्यास किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 14 लाख से अधिक की धनराशि संस्कृति विभाग को आवंटित की है।
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आंदोलनकारी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा जिस क्रूरता से तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। वह अपने आप में अलग उदाहरण है। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एमएलसी वंदना वर्मा आदि शामिल रहे।