फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल एक्सप्रेस लेट, सुपर फास्ट रद्द, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुबह केे समय दिल्ली से सहारनपुर और वापस दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन शुक्रवार को रद्द रही। उधर, उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन भी छह घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से सुबह नौ बजकर चालीस पर चलकर सुपर फास्ट ट्रेन मुजफ्फरनगर में पौने बारह बजे पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन शाम के समय लगभग आठ बजे मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचती है। शुक्रवार को यह ट्रेन दोनों ही तरफ से रद्द रही। ट्रेन रद्द रहने के बारे में यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं मिली, जिस कारण यात्री परेशान रहे। उधर, पुरी से चलकर हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम को चार बजे आती है। ट्रेन भी अपने समय से लगभग साढ़े छह घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें