संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को ट्रेन चार घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन भी डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची।
ओडिशा के पुरी शहर से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। इसी ट्रेन में जनपद मुजफ्फरनगर से भी काफी लोग हरिद्वार घूमने और शाम के समय गंगा घाट पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए जाते हैं। इसी ट्रेन से अगले दिन यात्री वापस भी आते हैैँ। मगर, यहह कई दिन से विलंब से चल रही हैं।
रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंची। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत का कहना हैं कि रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की परेशानी के बारे में ध्यान देना चाहिए।