फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फांसी पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन क्षेत्र की फ्रेंडस काॅलोनी की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की फ्रेंडस काॅलोनी में शनिवार की रात नीरा त्यागी (50) का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजन शनिवार की रात मृत अवस्था में नीरा त्यागी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि मोहल्लावासियों से पता चला कि महिला का पति प्रवेश भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी में कैंटीन चलाता हैं। घटना के समय वह कैंटीन पर ही था। उनका 20 वर्षीय बेटा साहिब घर में ऊपर बैठा पढ़ रहा था। महिला नीचे कमरे में थी। कुछ देर बाद साहिब नीचे आया तो उसे अपनी मां का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर सभी लोग मौके पर पहुंचे थे। सूचना देने पर प्रवेश भी जिला अस्पताल पहुंचा था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें