फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों से मारपीट पर बरपा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों से मारपीट पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। विद्युत निगम के दो संविदा कर्मचारियों से पुलिस चौकी पर मारपीट किए जाने के विरोध में बुधवार को संविदाकर्मियों ने रोहाना चौकी पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए कर्मचारियों ने चौकी की बिजली लाइन भी काट दी, जिसे लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
रोहाना बिजलीघर के दो संविदाकर्मी ओमकार और ललित मंगलवार रात गांव रोहाना खुर्द की खराब हुई बिजली लाइन को ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर गए थे। आरोप है कि वहां एक आरोपी ने दोनों संविदाकर्मियों पर अपने नलकूप से मोटर व सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी दोनों कर्मचारियों को रोहाना चौकी पर लाकर मारपीट की। बाद में जेई अनिल सिरोही के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को छोड़ा। इसकी जानकारी बुधवार सुबह बिजली निगम के संविदा कर्मियों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। संविदाकर्मियों ने रोहाना चौकी पहुंचकर पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर जेई अनिल सिरोही भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान चौकी पर चोरी की बिजली चलाए जाने की जानकारी कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद गुस्साए संविदाकर्मियों ने खंभे से पुलिस चौकी की लाइन काट दी। लाइन काटे जाने को लेकर पुलिसकर्मियों व संविदा कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन संविदाकर्मी झुकने को तैयार नहीं हुए। कर्मचारियों ने संविदाकर्मियों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। शाम तक मामले को लेकर किसी तरह का समझौता पुलिस व बिजली कर्मियों के बीच नहीं हुआ था। हंगामा करने वालों में ललित कुमार, ओंकार, विजय शर्मा, पुष्पेंद्र, दीपक, सावन,चांदवीर, संजीव और जय निवास आदि संविदा कर्मचारी और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्री की बिजली से चल रहे थे एसी व हीटर
रोहाना। पुलिस चौकी पर हंगामा करने वाले संविदा कर्मचारियों ने वहां मौजूद जेई अनिल सिरोही को चौकी पर चोरी की बिजली चलाए जाने की शिकायत की। इस पर जेई ने जांच की तो पुलिस चौकी पर एसी व कूलर से लेकर हीटर तक चलने की पुष्टि हुई। इसके बाद ही जेई ने चौकी की लाइन काटने को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
जेई अनिल सिरोही का कहना है कि मंगलवार रात दो संविदा कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा झूठे आरोप पर ही मारपीट की गई थी। बुधवार को इसे लेकर चौकी पहुंचे तो वहां चोरी की बिजली चलाए जाने की शिकायत मिली, जिसकी जांच में पुष्टि भी हो गई। मामले में आला अफसरों को जानकारी देते हुए उनके आदेश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें