फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेरवा में युवक की मौत,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसेरवा में युवक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कसेरवा के एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दवा विक्रेता के लगाए गए इंजेक्शन से युवक की मौत हुई है। पीड़ित परिजनों ने दवा विक्रेता पर एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है तथा शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी रहीसुद्दीन ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई इरशाद (35) कई दिन से बीमार था। 12 जून को वह अपने भाई इरशाद भाई के साथ दवा लेने गांव में ही स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। आरोप है कि वहां दवा के भुगतान को लेकर इरशाद की मेडिकल स्टोर संचालक के साथ कहासुनी हो गई थी। गांव के ही मोअज्जिज लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था। आरोप है कि 13 जून को इरशाद फिर से दवा लेने मेडिकल स्टोर पर पहुंचा, तो वहां स्टोर संचालक के बेटे ने उसे एक दिन पहले हुए विवाद के चलते एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद इरशाद की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर के निजी हास्पिटल में ले गए। वहां से भी गंभीर हालत में रविवार सुबह इरशाद को मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर लौट गए और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुुझाकर शांत करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेंद्र त्यागी का कहना है कि मामले का तहरीर आई है, जांच की जा रही है। शव की पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें