फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर - पैठ हटाने पर हंगामा, पुलिस के समझाने पर माने दुकानदार

Wed, 31 Jan 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत ने दिए थे पैठ रास्ते से हटाकर खाली पड़ी जगह में लगाने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। नगर पंचायत मीरापुर की बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से साप्ताहिक पैठ रास्ते से हटाकर खाली पड़ी जगह में लगाने के आदेश पर पैठ में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने पर दुकानदार मान गए।


नगर में काफी वर्षों में मुख्य बाजार में मंगलवार के दिन साप्ताहिक पैठ लगती आ रही थी। बाजार में भीड़ हो जाने के कारण प्रशासन ने पैठ को यहां से हटाकर पड़ाव चौक में लगवाना शुरू कर दिया था, लेकिन वहां पर भी लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर के लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की थी। नगर पंचायत कार्यालय में नौ जनवरी को सभी सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था कि साप्ताहिक पैठ ग्राम रसूलपुर को जाने वाले खाली पड़े मार्ग पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना नगर पंचायत ने पैठ में फड़ लगाकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को पूर्व में दे दी थी। मंगलवार को साप्ताहिक पैठ होने के कारण सुबह के समय सभी पैठ दुकानदार उसी स्थान पर अपनी दुकानें लगाने लगे तो मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों से वहां से दुकानें हटाने को कहा तो दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने अगले मंगलवार से साप्ताहिक पैठ नगर पंचायत के चिह्नित स्थान पर लगाने की बात कही। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि जहां पैठ लगाई जा रही थी वह वाल्मीकि बस्ती है। वहां के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। अगली बार से नगर पंचायत के चिह्नित स्थान पर ही पैठ लगाने के लिए दुकानदार मान गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें