फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेज वन...मुजफ्फरनगर...जीवा के भांजे की पत्नी गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन



हेड...

जीवा के भांजे की पत्नी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
क्रासर...

-इसी मामले में फरार चल रही संजीव की पत्नी पायल की भी तलाश में जुटी है पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कुख्यात सरगना रहे मृतक संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी की पत्नी और गैंग की सदस्य अनुराधा को उसके घर पटेल नगर से गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही थी। इसी मामले में संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी की तलाश में भी पुलिस जुटी है।

नई मंडी में संजय मार्ग पटेल नगर निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता ने 21 मई 2022 को कुख्यात संजीव जीवा, पायल माहेश्वरी, पालिका सभासद प्रवीण पीटर सहित नौ के खिलाफ धोखाधड़ी, बंधक बनाने, रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मंडी कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 24 अप्रैल 2023 को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि आरोपी अनुराधा, पायल माहेश्वरी फरार चल रही थीं। अमित ने हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर स्टे लिया हुआ है। अब फरार पायल माहेश्वरी की तलाश की जा रही है। अन्य छह आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि संजीव जीवा गिरोह की सदस्य अनुराधा को कोर्ट के आदेश पर साठ दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें