फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य बीमे की धनराशि काटने पर उपभोक्ताओं का बैंक शाखा पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैसी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाताधारकों के खाते से काटी जा रही आरोग्य बीमे की रकम की जानकारी के बाद उपभोक्ताओं ने बैंक पर हंगामा किया और बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। उपभोक्ताओं ने बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शाखा के लगभग 200 बैंक उपभोक्ताओं के खाते से 1311 तथा 1380 रुपये बीमे के नाम पर कट लिए गए। शुक्रवार को जानकारी मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ता बैंक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गांव के प्रधान अमित अहलावत, भाकियू नेता विशाल अहलावत, नकुल अहलावत, मनीष चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर से खातों से रुपये निकाले जाने के बारे में पूछा। आरोप है कि शाखा प्रबंधक संतोषजनक जवाब नही दे सके। नाराज ग्रामीण और उपभोक्ता बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और गुस्सायें उपभोक्ताओं को शांत किया।
बैंक मैनेजर सुनील तोमर ने बताया कि 1311 तथा 1380 जिन उपभोक्ताओं के खाते से काटे गए है उनका दो लाख रुपये साल का बीमा किया गया है। यह अच्छी स्कीम है। कुछ उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी। उधर, उपभोक्ताओं ने बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की ।
विज्ञापन

ग्रामीण के खाते से इस तरह निकाले गए रुपये
चलसीना निवासी साधुराम ने बैंक में पहुंचकर अपनी पासबुक की एंट्री कराई तो वह दंग रह गए। उनके खाते से अलग-अलग तारीखों में दस-दस हजार कई बार निकाले गए। उनके खाते से 63 हजार की रकम 25 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक निकाली गई।
उपभोक्ता लोकेंद्र निवासी भैसी के खाते से तीन हजार, चंदपाल निवासी भैसी के खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए थे। बैंक मैनेजर सुनील तोमर का कहना है कि बीमे के अलावा अगर किसी उपभोक्ता के खाते से धनराशि कटी है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उपभोक्ता अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें