फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति में हंगामा, अधिकारी को घेरा

विज्ञापन
5-खतौली में गन्ना समिति में हंगामा करते किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों से अवैध वसूली करने पर किसानों में गन्ना समिति में हंगामा कर दिया। गुस्साए किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का घेराव करते हुए नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर निरीक्षक ने खेद प्रकट किया।
विज्ञापन

गांव राजपुर, चुड़ियाला व मेहलकी में टिकौल शुगर मिल के नौ गन्ना क्रय केंद्र खुले हैं। शुक्रवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धीरेंद्र नाथ पांडेय गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचे। आरोप है कि तौल लिपिकों से ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने अवैध वसूली की मांग की। जिस पर तौल लिपिकों ने अवैध वसूली के रुपये दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने तौल बंद कर दी। गन्ना केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने कारण पहुुंचा तो तौल लिपिकों ने पूरा मामले की जानकारी दी। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान अमित, बिट्टू, मनीष शर्मा, अंशुल, ललित, पवन, रवि चौधरी, प्रदीप आदि एकत्र होकर गन्ना समिति में पहुंचे और चेयरमैन कक्ष में हंगामा कर दिया। किसानों ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का घेराव करते हुए नारेबाजी की। मामला बढ़ता देखकर उन्होंने किसानों के सामने खेद प्रकट किया। तब कहीं जाकर समिति के चेयरमैन ओमबीर सिंह ने किसानों को बामुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। उधर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धीरेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि वे गन्ना क्रय केंद्रों पर रुटीन की चेकिंग पर गए थे। अवैध वसूली का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें