फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरपौड़ में किशोर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को हंगामा

विज्ञापन
ककरौली के गांव खरपौड़ के विनीत की हत्या करने वाले नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती म? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खरपौड़ में किशोर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को हंगामा
विज्ञापन

ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव खरपौड़ में किशोर विनीत की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विनीत के परिजनों एवं ग्रामीणों ने थाने में हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को किसी प्रकार शांत किया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड़ निवासी चंद्रपाल के इकलौते बेटे विनीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चचेरे भाई ललित पर 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। विनीत का शव गांव चौरावाला के जंगल से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ था। विनीत के पिता चंद्रपाल ने अपने भतीजे ललित एवं छोटे भाई जयपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड में अभी पुलिस नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को विनीत के परिजन प्रधान गुड्डू, बबलू पूर्व प्रधान, प्रहलाद सिंह, राजबीर, राजकुमार, राकेश कुमार, हरपाल, नेत्तर, ऋषि, अनोज, बाबू, कैलाश, काले, मदन, अमरपाल ग्रामीणों को साथ लेकर थाना ककरौली में पहुंचे। पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी है। ग्रामीणों का कहना था कि हत्यारोपियों से गांव के लोगों और उनके बच्चों को भी खतरा है। पुलिस ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-तुम आरोपी पकड़कर सौंपो, हम जेल भेज देंगे
ककरौली। मृतक विनीत के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि तुम आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दो, तब जाकर पुलिस आरोपी को जेल भेजेगी। पुलिस की इस बात को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। थाने में चंद्रपाल एवं उसकी पत्नी शिक्षा देवी ने रो-रोकर पुलिस को अपनी बात कही और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें