फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार को लेकर थाने पर हंगामा
विज्ञापन

भोपा। रास्ते के चौड़ीकरण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा मंदिर की भूमि में कराई गई दीवार को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने दीवार को गिरा दिया था तथा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में ग्राम प्रधान द्वारा नई बस्ती से गांव की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया है। यह मार्ग बस्ती से गांव में मंदिर के पास से गुजर रहा हैं। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंदिर की पुरानी दीवार तोड़कर मंदिर की भूमि में नई दीवार बनाई गई थी। गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, साहब सिंह, विकास, नितिन, अमित, यशपाल सिंह, अनूप कुमार, टीनू, राजीव, रामकुमार, गौरव, बलराम, ओमी, गुलशन, उदयवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर हंगामा करते हुए ग्राम प्रधान पर मनमानी करते हुए मंदिर की दीवार तोड़कर रास्ते का चौड़ीकरण करने का आरोप लगाया। पुलिस लोगों के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की सूचना पाकर प्रधान वरुण भी थाने पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में गांव के दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों द्वारा मामले के निस्तारण के लिए बातचीत की। जिसमें मंदिर की दो फुट भूमि में दीवार कराने की बात तय हुई। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन

----
बाइक भिड़ंत में दो घायल
भोपा। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी मनोज कुमार उत्तराखंड की कंपनी में काम करता है, जो अपने गांव खाईखेड़ा आया हुआ था। शनिवार को वह बाइक से हरिद्वार जा रहा था। भोपा के निकट पहुंचा तो मंदिर के निकट एक वाहन को बचाने के चक्कर में रेहड़ा में बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार मनोज एवं रेहड़ा चालक भोपा निवासी नईम घायल हो गए।
विज्ञापन

--------
फैक्ट्री कर्मी पर हमला
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। मनीष का कहना है कि उसकी बुआ का लड़का विकास निवासी गांव बहूपुर नंगली भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर वह अपनी ड्यूटी कर बस में सवार होकर उसके घर आ रहा था। आरोप है कि कासमपुर के निकट बस में सवार आधा दर्जन छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें