जांच कराने को लेकर केंद्र पर हंगामा
मुजफ्फरनगर, चरथावल। रेपिड जांच कराने को लेकर पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए लोगों ने थाने के सामने बूथ पर हंगामा किया। पुलिस को बुलाने के बाद मामला शांत हुआ। एंटीजन किट नहीं होने के कारण दोनों केंद्रों पर आरटीपीसीआर की 403 लोगों के नमूने लिए गए।
दो मई को मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और एजेंटों में रेपिड जांच कराने को लेकर आपाधापी मची रही। हालांकि मतगणना केंद्र में कोविड़ जांच रिपोर्ट दिखाकर प्रवेश कराने संबंधी चुनाव आयोग का लिखित आदेश विकास खंड कार्यालय नहीं पहुंचा है। बृहस्पतिवार को थाने के सामने केंद्र ग्रामीणों ने तत्काल रिपोर्ट के लिए रेपिड जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। केंद्र प्रभारी ने मौके पर पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया उसके बाद जांच शुरू हुई। यहां आरटीपीसीआर की 153 और सीएचसी पर 250 जांच की गई। अनिल कुमार, रामतीर्थ सिंह आदि का सहयोग रहा। केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया जिला मुख्यालय से एंटीजन किट नहीं मिल पाने से आरटीपीसीआर जांच की गई। उधर, चरथावल सीएचसी, रोहाना,बलवाखेड़ी और कुटेसरा उपकेंद्रों पर कोरोना टीका लगाया गया।