खतौली। गांव मोहद्दीनुपर में उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव मनाया गया।
शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके एवं ब्लाक प्रमुख के पति गौतम ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा मोबाइल के दुष्परिणाम पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागरपति त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए। उन्होंने कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए विस्तार से समझाया और शिक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यापक प्रतिनिधि बलेराम, संजय कुमार, विपिन, योगेश, विनीता, ओमपाल, यदुविश, मीनू, रंजना शर्मा, आसिफ आदि अध्यापक मौजूद रहे। संचालन योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन संजीव कुमार बालियान ने किया।