फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, तीन व्यापारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, तीन व्यापारी घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक बाल बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के आनंद विहार कालोनी निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश वर्मा पुत्र सतीश वर्मा अपने साथी व्यापारी दीपक कंसल एवं संदीप बिश्नोई के साथ अपनी इंडिका कार से बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली जा रहे थे। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रतनपुरी क्षेत्र में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से कार के टकराने से उसमें सवार तीनों व्यापारी घायल हो गए। इसी दौरान सामने से बाइक पर दो युवक आ रहे थे। बाइक सवार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें