मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार साल बाद 22 जुलाई को शुकतीर्थ आएंगे। कार्यक्रम के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने स्वामी कल्याण देव हेलीपैड और सभास्थल का निरीक्षण किया।
मोरना से शुकतीर्थ के मुख्य मार्ग पर हरिदास समाधि स्थल के सामने सीएम की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। सभा के बाद वह गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान एमएलसी वंदना वर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, क्षेत्रीय किसान प्रकोष्ठ मंत्री अमित राठी, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, जोगिंदर वर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों ने जिला पंचायत के गेस्ट हाउस और स्वामी गोवर्धन दास के आश्रम में भी कार्यक्रम को लेकर मीटिंग की।