फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू की पंचायत में नहीं पहुंचे अधिकारी, जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए टिकैत, ये हैं प्रमुख मांगें

Tue, 05 Sep 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : भाकियू की पंचायत में अधिकारी नहीं पहुंचे तो नरेश टिकैत सैकड़ों किसानों के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। किसानों की ये प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यालय जाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में आयोजित पंचायत में किसानों के बीच जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। किसानों ने काफी देर तक इंतजार किया। इसके बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ किसान चरथावल से जिला मुख्यालय के लिए कूच कर गए हैं। साथ में सैकड़ों किसान भी चल रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को चरथावल में भाकियू ने किसानों के मुद्दे पर पंचायत बुलाई थी। बिजली, गोवंशीय पशु, गन्ना भुगतान, सड़क निर्माण, बाढ़ का मुआवजा समेत अन्य बिंदु रखे थे। पंचायत में अधिकारियों को बुलाने के लिए चेतावनी दी गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद जब अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचे तो किसानों ने जिला मुख्यालय के लिए कूच कर दिया है। टिकैत के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। साथ में पीछे-पीछे सैकड़ों किसानों के वाहन चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें