फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस टीम पर पथराव, कई लोग हिरासत में, फिर मूर्ति खंडित करने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

Fri, 23 Jul 2021 04:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मूर्ति खंडित करने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी-चार्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में काफी दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन


ये है मामला
चरथावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर माजरा में पिछले काफी दिनों से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार देर रात में दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इसी बीच किसी शरारती तत्व ने मंदिर में रखी भगवान श्रीराम की मूर्ति खंडित कर दी, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। वहीं मूर्ति खंडित करने की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस ने लाठी-चार्ज करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ-साथ अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। 
विज्ञापन


वहीं एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ सदर हेमंत कुमार समेत कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। वहीं गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें