फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुजफ्फरनगर में ढेर हुआ डकैती का स्पेशियलिस्ट, 25 हजार का था इनामी, कुछ इस तरह हुआ एनकाउंटर...

Tue, 10 Dec 2024 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शाहपुर क्षेत्र में सोमवार रात हुई मुठभेड़ में वह अपने साथियों के साथ भाग गया था। पुलिस ने घेराव किया तो मंगलवार को फिर से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया बदमाश, बाद में यहां उसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना में मंगलवार शाम को हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी 25 हजार का इनामी जानसठ के गांव बसायच निवासी अजय उर्फ अजयवीर उर्फ बादल ढेर हो गया। बादल को डकैती का स्पेशियलिस्ट माना जाता है। पुलिस अब उसके बचे हुए साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि अजयवीर शातिर अपराधी था। वह अपने साथियों के साथ डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने व उसके साथियों ने जिले के ककरौली, मंसूरपुर, नई मंडी व शाहपुर क्षेत्र में डकैती डाली थी। कई घटनाओं में वह वांछित था।


 
विज्ञापन

सोमवार रात शाहपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान वह अपने साथियों के साथ भाग गया था। मंगलवार शाम दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी थी। सीएचसी बुढ़ाना में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वर्ष 2009 से अपराध में सक्रिय था। उसके खिलाफ डकैती, हत्या व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही उसके साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें