फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन, शहरवासियों ने ऐसे किया स्वागत...

Sat, 23 Nov 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ऋषिकेश में शादी समारोह से गुजरात लौटते समय जसोदा बेन रेशू विहार पहुंची। उनका स्वागत पुष्प वर्षा व शंख बजाकर किया गया। वह रविवार सुबह गुजरात के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
जसोदा बेन का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन शनिवार रात ऋषिकेश से लौटते हुए शहर में उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन

उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि ऋषिकेश में एक शादी समारोह से गुजरात के लिए लौटते समय जसोदा बेन अपने पारिवारिक सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के साथ रेशू विहार पहुंची। उनका स्वागत पुष्प वर्षा व शंख बजाकर किया गया। वह रविवार सुबह प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

जसोदा बेन के साथ अशोक मोदी और ड्राइवर विशाल चौधरी भी थे। अतिथियों को गुड़ शक्कर खिलाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान साधना गर्ग, शैल गर्ग, शोभित, मोहित, प्रियंका, वर्षिका, मिशिका, वेदांश, मनीष भारती मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें