फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर के गुड़ को मिला जीआई टैग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ सकती है कीमतें, किसानों को होगा लाभ

Wed, 05 Apr 2023 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में बनाए जाने वाले गुड़ को जीआई टैग मिल गया है। इससे स्थानीय गुड़ की घरेलू बाजार के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों मे वृद्धि की संभावना है। वहीं जिले के किसानों को भी इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
गुड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जिला एक उत्पाद में चयनित मुजफ्फरनगर जनपद के गुड़ को अब जीआई टैग मिल गया है।  उत्पाद अब गुड़ की मिठास को पूरे देश में पहुंचा सकते हैं। टैग मिलने से स्थानीय गुड़ की घरेलू बाजार के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों मे वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन


जीआई टैग एक प्रकार की मुहर है। टैग के प्राप्त होने से प्रोडक्ट को विशेष महत्व प्राप्त हो जाता है। साथ ही साथ उस क्षेत्र को सामूहिक रूप से इसके उत्पादन का एकाधिकार प्राप्त हो जाता है। लेकिन इसके लिए शर्त हैं कि उस वस्तु का उत्पादन उसी क्षेत्र में होना चाहिए, जहां के लिए टैग किया जाना है।

यह भी पढ़ें: Meerut: यहां अचानक हिलने लगते हैं घर, गिरने लगते हैं रखे बर्तन, 40 दुकानों-मकानों में आईं दरारें, ये है वजह
विज्ञापन


गुड़ को प्राप्त जीआई टैग की महत्ता- जीआई टैग (भौगोलिक संकेत)  मुजफ्फरनगर की समृद्ध संस्कृति और सामूहिक बौद्धिक विरासत का हिस्सा बनेगा।  गुड का जीआई टैग गुणवत्ता का परिचायक है। टैग बाजार के दायरे को बढ़ाने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे निर्यात और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


 ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ ही  किसानों और कामगारों को भी संरक्षण प्राप्त होगा।  इससे गन्ना किसान और कृषि दोनों का विकास सम्भव है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें