फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव मंदौड में सोमवार रात खेत की मेढ़ को लेकर एक ही परिवार जय वीर सिंह और सुभाष के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। हमले में जयवीर सिंह और उसका पुत्र कपिल घायल हो गए । पुलिस ने गांव में पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल कपिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत की डोल को लेकर मेरे पिता जयवीर सिंह की आठ माह पहले तहेरे भाई बबलू उर्फ सुभाष से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर सोमवार रात में बबलू उर्फ सुभाष पक्ष के लोग घर में घुस आए और हमला कर दिया। गांव में पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जिला चिकित्सालय में जयवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें