सोनू कश्यप की हत्या ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश पैदा किया है। इस घटना के बाद से ही लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में, सोनू कश्यप के परिवार को सांत्वना देने और उनकी व्यथा सुनने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर उनके निवास पर पहुंचे थे। मगर पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उन्हें थाना सिविल लाइन के पास रोककर वापस भेज दिया।
ये है मामला
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में बीती पांच जनवरी को मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप (28) की हत्या कर दी। टेंपो में तेज आवाज में गाने चलाने का विरोध करने पर उसे मार दिया और शव जला दिया।