फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के अच्छे दिन: जिले को मिलेगी 213 करोड़ की सौगात, जल्द होगा इन योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

Mon, 26 Jun 2023 09:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के अच्छे दिन : जिले को जल्द ही 213 करोड़ की सौगात मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 28 जून को जिले में 213 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। चरथावल के रामलीला मैदान पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


बताया गया कि इनमें 52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चरथावल-थानाभवन मार्ग का शिलान्यास शामिल है। 
 
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि राज्य सेतू निगम की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। मुजफ्फरनगर-चरथावल थानाभवन मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा।  मार्ग के निर्माण से तितावी, रोहाना और थानाभवन चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के अलावा 20 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी के इन मंदिरों में जाना है तो ध्यान रखें ड्रेस कोड, अमार्यादित वस्त्रों में नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में लोनिवि 14 कार्य पूरे कर चुका है, जिनकी लंबाई 39.35 किलोमीटर है, इन पर 52 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आई है। खतौली शूगर मिल और मंसूरपुर के ओवर ब्रिज पर 66 करोड़ 65 लाख खर्च हुआ है, इनका लोकार्पण होगा। 

यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

वहीं, काटका और मंदौड के बीच गंगनहर पर बनने वाले सेतू का शिलान्यास किया जाएगा। इस पर 8.58 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि अगले नौ माह में जिले में 94 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे कराए जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें